US: युवक ने पत्नी और सास को पीटा, एक साल के बेटे का काट दिया सिर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: अमेरिका में एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक युवक ने पत्नी और सास से लड़ाई के बाद अपने एक साल के बेटे का सिर काट दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सैक्रामेंटो काउंटी शरीफ कार्यालय के मुताबिक, पुलिस को सुबह एक पारिवारिक विवाद की सूचना मिली. इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो घर के बाहर एक महिला मिली. महिला ने पुलिस को बताया कि पति एंड्री डेम्स्की ने उसकी मां और उसके साथ मारपीट की है. महिला की मां को चोटें आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसके बाद पुलिस ने घर में मौजूद आरोपी डेम्स्की से बात की और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इन्कार कर दिया. पुलिस को महिला ने बताया कि उसका एक साल का बेटा घर के अंदर है. आरोपी डेम्स्की उसको नुकसान पहुंचा सकता है. इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खिड़की और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई.

अंदर जाने पर आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उसे हिरासत में ले लिया. इसके बाद जब उसे बेडरूम में ले जाया गया तो वहां एक बच्चे का कटा हुआ सिर मिला. पुलिस की सूचना पर मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची.

जांच-पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी और सास के साथ मारपीट करता था. इस बार जब उसने पत्नी और सास को पीटा तो वे घर से बाहर आ गईं. इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक साल के बेटे का सिर काट दिया.

पुलिस ने आरोपी को सैक्रामेंटो काउंटी को गिरफ्तार कर लिया. युवक के खिलाफ हत्या, गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने, बल प्रयोग और पत्नी को शारीरिक चोट पहुंचाने के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. 24 दिसंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version