USA: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद के कार्यालय में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे नारे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

USA: अमेरिका में भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार के डेट्रायट स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना हुई है. यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में श्री थानेदार ने दी. उन्होंने कार्यालय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिनमें साफ दिखाई दे रहा है कि कार्यालय की दीवारों पर फलस्तीन की आजादी के नारे लिखे गए हैं.

इस मामले में श्री थानेदार के कार्यालय के प्रवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. थानेदार ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘कांग्रेस का सदस्य होने के नाते मैं हमेशा बातचीत और चर्चा करना चाहता हूं, दुर्भाग्य से कम्युनिटी सेंटर (ऑफिस) में हुई तोड़फोड़ कोई अकेली घटना नहीं है, साथ ही न ये बातचीत का सही तरीका है. ये सब सिर्फ डर फैलाने और लोगों को बांटने की कोशिश है.’ श्री थानेदार ने लिखा कि ‘वह पहले भी ऐसे विरोध झेल चुके हैं. बीते वर्ष दिसंबर में तो यह विरोध हिंसक हो गया था. इन घटनाओं के चलते लोग घायल हुए और इससे मेरे परिजन घबराए हुए हैं.’

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version