अमेरिका: जॉर्जिया में रोलर कोस्टर से गिरा व्यक्ति, हुई मौत, चार लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Roller Coaster Accident: अमेरिका से हादसे की खबर सामने आई है. यहां जॉर्जिया राज्य में स्थित प्रसिद्ध सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया अम्यूजमेंट पार्क में सोमवार को रोलर कोस्टर हादसा हो गया. इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए.

11Alive के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही कॉब काउंटी पुलिस विभाग के जासूसों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस और पार्क प्रशासन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि हादसा किस वजह से हुआ और किस रोलर कोस्टर पर हुआ.

गोलियथ कोस्टर से यात्रियों को बाहर निकाले जाने के फुटेज सामने आए हैं. अधिकारियों और सिक्स फ्लैग्स ने उस रोलर कोस्टर की पहचान नहीं बताई. बताया जा रहा है कि युवक की मौत रोलर कोस्टर से गिरने से हुई, वहीं इस दौरान चार अन्य लोग घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की दोपहर सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया पार्क में एक रोलर कोस्टर से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हालांकि, कॉब काउंटी पुलिस विभाग ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि हादसा किस वजह से हुआ और वह व्यक्ति कैसे गिरा.

‘सिक्स फ्लैग्स’ के प्रवक्ता ने कहा है कि पार्क प्रशासन स्थानीय अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा है. मामले की जांच जारी है.

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This

Exit mobile version