अमेरिका: फ्लोरिडा के हाईवे पर प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जाने क्या थी वजह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plane Landing On The Highway: अमेरिका के फ्लोरिडा के सेब्रिंग के पास एक सेसना 172 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. उड़ान के दौरान पायलट को इंजन में खराबी का सामना करना पड़ा था. जब विमान सड़क पर उतरा तो उसमें तीन लोग सवार थे. यह घटना शनिवार की सुबह हुई. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

इंजन में खराबी की वजह से पायलट ने लिया फैसला

यह विमान फोर्ट मायर्स से सेब्रिंग जा रहा था, तभी इसके इंजन में खराबी आ गई. यह महसूस करते हुए कि एयरपोर्ट तक पहुंचना मुमकिन नहीं था. इस पर पायलट ने हाईवे पर ही विमान उतारने का फैसला किया.

क्यों खास थी ये लैंडिंग?

इस लैंडिंग के लिए बहुत ज्यादा कुशलता की जरूरत थी. पायलट ने विमान को रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर के ऊपर से और बिजली की तारों के नीचे से होते हुए सुरक्षित रूप से हेवुड टेलर बुलेवार्ड के पास सड़क पर उतारा.

जब सिंगल-इंजन वाले विमान का इंजन खराब हो जाता है तो पायलट के पास सीमित विकल्प होते हैं और उन्हें लैंडिंग के लिए तुरंत एक सही जगह का चयन करना पड़ता है. हाईवे पर लैंडिंग करना भले ही नाटकीय लगे, लेकिन आस-पास के इलाके की तुलना में वहां काफी लंबी और समतल जगह मिल सकती है. यह घटना दिखाती है कि पायलट की ट्रेनिंग और सूझबूझ से किसी मैकेनिकल इमरजेंसी को भी सफलतापूर्वक संभाला जा सकता है.

सुरक्षित लैंडिंग के लिए पायलट की हो रही तारीफ

हाइलैंड्स काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए पायलट की तारीफ की. बाद में प्लेन को सड़क से हटा दिया गया और ट्रैफिक सामान्य हो गया. एविएशन सेफ्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में से एक सेसना 172 (Cessna 172) में इंजन फेल होने की घटनाएं अक्सर फ्यूल की समस्याओं, खराब मेंटेनेंस या चेतावनी के संकेतों को नजरअंदाज करने के कारण होती हैं. इस मामले में पायलट को इंजन में आ रही खराबी का पता चल गया था, जिससे वह विमान के बेकाबू होकर नीचे गिरने के बजाय स्थिति को नियंत्रित करते हुए हाईवे पर सुरक्षित लैंडिग कराई.

Latest News

हैदराबाद के आर्मी बेस से AK-47 और इंसास राइफल चोरी, मद्रास रेजीमेंट में मचा हड़कंप, मामला दर्ज कर जांच शुरू

Hyderabad: हैदराबाद स्थित आर्मी बेस से हथियारों की चोरी का मामला सामने आया है. मद्रास रेजीमेंट में हुई चोरी...

More Articles Like This