वैभव सूर्यवंशी बीच मैच में बने ईस्ट जोन के कप्तान, ईशान किशन के चोटिल होने से बदला समीकरण

Must Read

New Delhi: दलीप ट्रॉफी में रविवार से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं. ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर हो रहा है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं. सबसे खास बात यह है कि मैच के पहले ही दिन वह टीम के कप्तान भी बन गए. टीम के कप्तान ईशन किशन हैं लेकिन चोट के कारण ईशान बाहर चले गए और तब तक के लिए वैभव के हिस्से कप्तानी आई क्योंकि वह उपकप्तान के तौर पर चुने गए हैं.

पहले ही फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कदम

एक 15 साल का लड़का, जिसने अभी कुछ महीने पहले ही फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कदम रखा है, अचानक देश के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट्स में से एक ‘दलीप ट्रॉफी’ के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी सीनियर टीम की कप्तानी संभाल रहा था. 19वें ओवर में ईशान को अभिजीत सरकार की गेंद बाएं पैर के घुटने में लगी और वह दर्द से कराहने लगे. उनकी जगह वैभव कप्तानी करने लगे.

ईशान को बाहर ले गए

इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और ईशान को देखा. कुछ देर बाद वह ईशान को बाहर ले गए. ईशान की गैरमोजूदगी में कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली और वैभव को कप्तानी मिली. ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला मौका है जब वैभव कप्तानी कर रहे हैं. वह बिहार की रणजी टीम के उपकप्तान थे लेकिन कप्तानी का मौका नहीं मिला था. वैभव के हिस्से जब कप्तानी आई तब उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई. उनकी खुशी उनके चेहरे से साफ देखी जा सकती थी.

महज 15 साल की उम्र में मुकाम पर पहुंचाया

वैभव ने अपने आप को महज 15 साल की उम्र में उस मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो सभी की नजरें उन्हीं पर रहती हैं. आईपीएल.2025 में उन्होंने जो झलक दिखाई थी उसकी फिल्म इस साल आईपीएल में देकने को मिली जहां वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑरैंज कैप अपने नाम की.

इसे भी पढ़ें. ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान तेजी से बढ़ रहा, ‘मन की बात’ में बोले PM Modi

Latest News

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

Islamabad: पाकिस्तान क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड सीरीज के बीच दिग्गज क्रिकेटर मिस्बाह उल हक...

More Articles Like This