अमेरिका: न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान गोली मारकर पंजाब के युवक की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New York Crime: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पिज्जा डिलीवरी के दौरान 28 वर्षीय गुरदीप सिंह (28 वर्ष) की एक अज्ञात शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी. मौत की खबर मिलते ही पंजाब के बेगोवाल स्थित उनके गांव में परिवार में कोहराम मच गया.

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरदीप सिंह 13 साल पहले लोन लेकर अमेरिका गया था. वह वहां कमाई कर भारत में अपने माता-पिता के लिए बेहतर भविष्य बनाना चाहता था.

क्या कहा मृतक गुरदीप के पिता ने?

गुरदीप सिंह के पिता प्यारे लाल ने बताया कि उनके बेटे ने अमेरिका जाने के लिए भारी कर्ज लिया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे लंबे समय तक कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लाल ने कहा कि उसने अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देने के लिए दिन-रात काम किया.

शक है कि यह हमला लूट की कोशिश में किया गया. न्यूयॉर्क शहर की पुलिस के मामले की जांच करने के बाद ही इस बारे में और जानकारी मिल पाएगी. जैसे ही उसकी मौत की खबर आई, जबोवाल गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार के सदस्य गहरे सदमे आ गए.

सरकार से परिवार ने किया ये अनुरोध

गुरदीप सिंह के परिवार में पिता और एक भाई है. उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि उनके शव को जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की जाए. उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों से यह भी गुहार लगाई है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version