Uttarakhand: दरोगा को गोली मारने वाले बदमाश ने देहरादून में खुद को मारी गोली, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand Crime: बीते शनिवार को हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात हुई है. घेराबंदी के दौरान एक बदमाश ने हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के पास पिस्टल से हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. रविवार को आरोपी ने देहरादून में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर हरिद्वार से पुलिस टीम देहरादून पहुंची है.

दरोगा को पेट और कोहनी में लगी थी गोली

बताया गया है कि शनिवार को हरियाणा के जींद जिले से बदमाश को पकड़ने हरिद्वार आई पुलिस टीम के एक दरोगा को आरोपी ने पिस्टल से गोली मार दी थी. गोली दरोगा के पेट और कोहनी में लगी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. घायल दारोगा को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर कर दिया.

एसपी को धमकी देने के मामले में फरार चल रहा था बदमाश 

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के जींद जिले के उप निरीक्षक सुरेंद्र अपनी टीम के साथ वहां के एसपी को धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश की तलाश में हरिद्वार आए थे. पुलिस को बदमाश की लोकेशन रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास मिली थी. दरोगा सुरेंद्र जब बस अड्डे के पास उसकी तलाश कर रहे थे, तभी उनकी नजर बदमाश पर पड़ी. जैसे ही दरोगा उसकी तरफ बढ़े आरोपी वहां से भागने लगा. दरोगा सुरेंद्र ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया. इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और वे जमीन पर गिर पड़े. इसी बीच बदमाश ने पिस्तौल निकालकर दरोगा पर गोली चला दी. गोली लगने से सुरेंद्र घायल हो गए. मौके पर लाभ उठाकर बदमाश वहां से फरार हो गया था. आज बदमाश ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी.

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This

Exit mobile version