उत्तराखंडः गंगा नदी में गिरा वाहन, 11 लोग बहे, 5 बचाए गए, 3 शव बरामद, अन्य की तलाश

Must Read

देहरादूनः भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रदेश भर में मॉनसून की बारिश से कहर बरस रहा है. उधऱ, एक मैक्स गाड़ी गंगा नदी में गिरी है. इस हादसे में तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं और तीन अन्य की तलाश की जा रह है. जबकि पांच लोगों को बचाया गया है. बताया गया है कि मैक्स गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे.

मिली जानकारी के मुताबिक, एनएच 58 पर ऋषिकेश श्रीनगर हाईवे पर गूलर के पास दुर्घटना हुई है. श्रीनगर-बद्रीनाथ हाईवे पर एक मैक्स गाड़ी के गंगा नदी में समा गई. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. रेस्क्यू में लगी SDRF के मुताबिक, डाइवर्स ने नदी से अभी तक तीन यात्रियों के शव बरामद कर लिए हैं. गाड़ी में चालक सहित दिल्ली, हरियाणा, बिहार और हैदराबाद के 11 यात्री सवार थे. इनमें से 5 यात्रियों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेज दिया गया है. जबकि 6 लापता सवार में से तीन शव बरामद हुए हैं और तीन की तलाश जारी है.

Latest News

Adani Power की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में 141 प्रतिशत बढ़ा मुनाफा

Adani Power: देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अदाणी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी...

More Articles Like This