उत्‍तराखंड: जली कार में मिला महिला का कंकाल, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand Crime:  उत्तराखंड के चमोली से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, आज सुबह लोगों ने नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर जली हुई एक कार देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ ही एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ और पुलिस उपाधीक्षक पहुंचे. कार में एक जला हुआ एक महिला का कंकाल मिला. पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल की.

कार में घूमते हुए लोगों को दिखे थे युवक-युवती

स्थानीय लोगों के अनुसार, कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार संख्या केए 01 एजी 0590 में एक युवक और युवती बीते शनिवार को सुबह में घूमते हुए स्थानीय लोगों को देखा था. शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में लोगों को घूमती हुई नजर आई थी.

लोग जता रहे महिला की हत्या की आशंका

पुलिस की पड़ताल में यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर आठ, द्वितीय तल, 2 मेन ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं. कार में सवार महिला का शव जली अवस्था में अंदर मिला, लेकिन महिला के साथ मौजूद पुरुष लापता हैं. ऐसे में लोग महिला की हत्या की जता रहे हैं.

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया

इस संबंध में चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस को चांचडी गांव के पास एक रिट्ज कार के अंदर महिला के जले हुए शव की सूचना मिली है. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं. घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version