Uttarakhand: पहाड़ी पर सेल्फी ले रही थी महिला, गिरी नीचे, हालत गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हरिद्वारः उत्तराखंड से दुर्घटना की खबर आ रही है. यहा हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर के पास सेल्फी लेते समय एक महिला पहाड़ी से 70 फीट नीचे गिर गई. गंभीर उसेइलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

हर की पैड़ी पुलिस चौकी के मुताबिक
हर की पैड़ी पुलिस चौकी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर का एक परिवार शनिवार को मां मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए आया हुआ था. परिवार में शामिल 28 वर्षीय महिला पहाड़ी पर सेल्फी लेने लगी. इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह 70 मीटर ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गई. सड़क पर महिला के गिरते ही यात्रियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया.

ऋषिकेश एम्स में चल रहा महिला का इलाज
सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया, जहां महिला का इलाज चल रहा है.

Latest News

मुजताबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद मुश्किल, लेकिन उनकी मौजूदगी हमारी ताकत, ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

Mojtaba Khamenei: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से...

More Articles Like This

Exit mobile version