Vande Bharat Cancelled: बे-पटरी हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, एक दिन के लिए कैंसिल हुई ट्रेन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vande Bharat Express Derailment: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बीती रात महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई. दुर्घटना की शिकार हुई ट्रेन सोलापुर से पुणे होते हुए मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को एक दिन के लिए रद्द कर दिया गया है.

बताया गया है कि ट्रेन पुणे स्टेशन के पास दुर्घटना का शिकार हुई, जिसके बाद ट्रेन को वापस पटरी पर लाने का काम देर रात तक चलता रहा. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, दुर्घटना की वजह से न केवल वंदे भारत सेवा प्रभावित हुई, बल्कि कई अन्य ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई.

‘डायमंड क्रॉसिंग‘ पर पटरी से उतर गया था ट्रेन का चौथा कोच 

रिपोर्ट के अनुसार, बीते 27 अप्रैल को शाम करीब 7:30 बजे मुंबई (CSMT) से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का चौथा कोच पुणे स्टेशन के पास ‘डायमंड क्रॉसिंग’ पर पटरी से उतर गया था. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे के बाद यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से रवाना किया गया. आज ट्रेन का मरम्मत कार्य होगा, जिसके चलते 28 अप्रैल को वापसी वाली ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

मरम्मत कार्य के लिए एक दिन के लिए रद्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रेल अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यह घटना पुणे यार्ड में एक गैर-मानक डायमंड क्रॉसिंग के कारण हुई, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर बदला जा रहा है.  पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का चौथा कोच पटरी से उतर गया था, जिसके कारण सोलापुर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या- 22226 को एक दिन के लिए यानी 28 अप्रैल के लिए रद्द कर दिया गया है.

Latest News

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, जानिए दिल्ली से प्रयागराज तक आज का रेट

LPG Price Today: देशभर में घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आज राहत की खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे...

More Articles Like This

Exit mobile version