Video: सांड से बचने के लिए पेड़ पर जा बैठा किसान, दो घंटे तक सांड करता रहा इंतजार, फिर…

UP News: यूपी के बलिया जिले के रसड़ा तहसील क्षेत्र से एक अजब-गजब मामला सामने आ रहा है. यहां एक सांड ने किसान को दौड़ा लिया. सांड से बचने के लिए किसान पेड़ पर चढ़ गया और सांड नीचे खड़े होकर किसान को देखता रहा और गुर्राता रहा. लगभग दो घंटा तक किसान पेड़ पर बैठा रहा. इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

उत्पाती है सांड
वायरल हो रहा वीडियो रसड़ा तहसील के सवरा पांडेयपुर मार्ग का है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह सांड काफी खतरनाक है. बताया जा रहा है कि यह सांड अब तक इलाके में दर्जन भर लोगों को घायल कर चुका है. वहीं इस बार सांड ने एक किसान को दौड़ा लिया. जान बचाने के लिए किसान सूखे पेड़ पर चढ़ गया. ऐसे में सांड भी किसान के इंतजार में पेड़ के पास रुक गया. वह किसान को देखकर बार-बार अपने पैरों से मिट्टी खुरेचता रहा. उसकी गतिविधि देखकर किसान पेड़ पर सहमा रहा.

सूखे पेड़ पर बैठा रहा किसान
वीडियो में साफ दिख रहा है कि किसान जिस पेड़ पर चढ़ा था, वह सूख चुका है और उस पर मात्र एक ही टहनी है. ऐसे में पेड़ पर चढ़ा किसान साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. सांड किसान को देखकर अपने नथुने फुलाते हुए उसके उतरने का इंतजार करता रहा. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसै सांड भी किसान के पेड़ से उतरने का इंतजार कर रहा है, लेकिन दो घंटे के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सांड हार मानते हुए वहां से चला गया. इसके बाद किसान ने राहत की सांस ली और पेड़ से उतरा.

Latest News

CM योगी बोले: अयोध्या के वैभव को लूटने और बदनाम करने की कुदृष्टि अब नहीं पड़ने देंगे, सभी संकल्प लें कि…

Ayodhya Deepotsav 2026: अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं...

More Articles Like This

Exit mobile version