Spain Violence: बिलबाओ में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने फूंके पुलिस के वाहन, 9 अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Spain Violence: स्पेन के बिलबाओ में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता वीटो क्विल्स को एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनके न आने के विरोध में बिलबाओ में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए. इस हिंसक प्रदर्शन में कई कारों और कचरे के कंटेनरों को आग के हवाले कर दिया गया.

हिंसा भड़कने के चलते सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को रद कर दिया गया, जिसके बाद ड्यूस्टो इलाके में दंगा-रोधी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ. इस हिंसक प्रदर्शन में पुलिस ने नौ लोगों को अरेस्ट किया है.

प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग

प्रदर्शनकारियों ने चेहरे ढके हुए थे. उन्होंने कंटेनर और कारों में के हाले कर दिया. इस प्रदर्शन में कम से कम छह कारों, कचरे के कई कंटेनरों और नगर पुलिस की एक मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा, जबकि दमकलकर्मियों को कई जगहों पर लगी आग बुझाने के लिए पहुंचना पड़ा.

प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता भी रोका. स्पेन से इस हिंसात्मक प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है. स्पेनिश अखबार एल कॉन्स्टिट्यूशनल के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ ड्यूस्टो के पास शाम 7 बजे क्विल्स के कार्यक्रम के खिलाफ पहले से ही प्रदर्शन चल रहे थे, लेकिन सोमवार को ये प्रदर्शन काफी उग्र हो गए.

लोगों ने जानबूझकर हंगामा किया

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का एक समूह ड्यूस्टो पुलिस स्टेशन की ओर बढ़ा, जहां उन्होंने पत्थर फेंके और नगर पुलिस की मोटरसाइकिल में आग लगा दी. सुरक्षा विभाग का आरोप है कि इसमें शामिल लोगों ने जानबूझकर हंगामा किया, जबकि उन्हें पता था कि कार्यक्रम रद कर दिया गया है.

पुलिस के निर्देशों के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ ड्यूस्टो ने दोपहर 2 बजे (स्थानीय समय) से अपनी गतिविधियां रोक दीं और एहतियात के तौर पर दोपहर 3 बजे (स्थानीय समय) अपना कैंपस बंद कर दिया. संस्थान ने कहा कि यह कार्यक्रम बाहर के लोगों द्वारा आयोजित किया गया था, इसके लिए कैंपस में कोई अनुमति नहीं ली गई थी और यूनिवर्सिटी का इसे कोई समर्थन नहीं था.

वीटो किल्स ने कार्यक्रम रद किया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीटो क्विल्स ने एक पोस्ट के जरिए कार्यक्रम रद होने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस ऑपरेशन के प्रमुख से बात की थी, जिन्होंने उन्हें घटनाओं के बहुत अधिक जोखिम के बारे में चेतावनी दी थी.

किल्स ने इसी पोस्ट पर प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगाया कि वे ETA (एक पूर्व आतंकवादी संगठन) के सदस्य, सड़क पर हिंसा करने वाले आतंकवादी और अन्य अपराधी हैं.

हालांकि, उन्होंने अपने इन आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को नीच भी कहा और लिखा, ‘हम बिलबाओ वापस आएंगे. लेकिन 29N (29 नवंबर) को उन्हें वैसा ही जवाब देंगे, जिसके वे हकदार हैं.’

स्पेन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

बिलबाओ में ये झड़पें ऐसे समय में हुई हैं, जब पूरे स्पेन में किफायती घरों की उपलब्धता और बढ़ती महंगाई को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. स्पेन में आवास को लेकर देशव्यापी प्रदर्शनों की शुरुआत सितंबर 2026 के आखिर में हुई, जब 23 सितंबर को मैड्रिड में 87 वर्षीय मारिकार्मेन अबास्कल को उनके घर से बेदखल कर दिया गया था.

Latest News

रवि किशन स्टारर भक्ति फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ का ऐलान, पोस्टर भी जारी

Mumbai: महावीर जैन फिल्म्स (MJF) ने अपनी आगामी भक्ति पर आधारित ड्रामा फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो...

More Articles Like This

Exit mobile version