West Bengal: TMC नेता सत्येन चौधरी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal: पश्चिम बंगाल से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां रविवार की दोपहर मुर्शिदाबाद में TMC नेता सत्येन चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात बहरामपुर के चलटिया में हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामले की जांच में जुट गई.

बदमाशों ने नजदीक से मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोग बाइक पर आए और नजदीक से टीएमसी नेता को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. घायल सत्येन चौधरी को तत्काल मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूत्रों की माने तो सत्येन कभी अधीर रंजन चौधरी के करीबी हुआ करते थे, लेकिन बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में चले गए. हाल ही में सत्येन की सत्ताधारी पार्टी से दूरियां काफी बढ़ गई थीं. रविवार दोपहर बदमाशों ने कथित तौर पर नजदीक से गोली मारकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Latest News

BJP Ghazipur: कृष्ण बिहारी राय बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, सरोज कुशवाहा को मिली महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भाजपा संगठन की नई घोषणा में गाजीपुर के कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश उपाध्यक्ष और सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया.

More Articles Like This

Exit mobile version