UP News: प्रभु राम 22 जनवरी को आ रहे अयोध्या, हमें मनानी है दीपावलीः स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: युवा चेतना के द्वारा बलिया मालदेपुर मोड़ पर मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन मौजूद रहे. समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किया.

इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रभु राम 22 जनवरी को अयोध्या आ रहे हैं. इस शुभ अवसर पर हमें दीपावली मनानी है. हनवाज़ हुसैन ने कहा की मुस्लमान के लिए भारत से अच्छा घर, हिंदू से अच्छा दोस्त और नरेंद्र मोदी से अच्छा प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता. उन्होंने कहा कि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह पूरे देश में अद्भुत सेवा कार्य कर रहे हैं.

सांसद नीरज शेखर ने कहा की युवा चेतना के अच्छे कार्यों से हर कोई  खुश हैं. युवा चेतना समाज हित में कार्य कर रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम ग़रीब को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय संस्कृति के राजदूत हैं. युवा चेतना के उद्देश्य समाज हित में कार्य करना है. उन्होंने कहा कि परिवारवादियों के खिलाफ सबको एकजुट रहना है. समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हुए. अंत में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़े: Janta Darshan: सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की शिकायत, दिए निर्देश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version