Wolf Attack: भेड़िये ने महिला पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Wolf Attack: यूपी के बहराइच जिले में भेड़िये का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आएदिन भेड़िये लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं. इसी कड़ी में दो बालिकाओं पर हमले के बाद बुधवार की देर रात एक महिला पर भेड़िये ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बारामदे में सोते समय महिला पर भेड़िये ने किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, बहराइच के थाना खैरीघाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर का मजरा कोरियन पुरवा निवासी प्रताप की पत्नी पुष्पा देवी (55 वर्ष) बुधवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी. देर रात भेड़िये ने महिला पर हमला घायल कर दिया.

मेडिकल कॉलेज में चल रहा महिला का उपचार
भेड़िये के हमले के बाद महिला चीख-पुकार करने लगी, जिससे परिवार के लोगों के नींद टूट गई और वह महिला के पास पहुंचा. परिजन तत्काल घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी ले गए. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया. वहां महिला का उपचार चल रहा है.

दो बालिकाओं पर भेड़िये ने किया था हमला
मालूम हो कि इससे पहले बहराइच के ही खैरीघाट क्षेत्र के महजिदिया निवासी शिवानी (10 वर्ष) और हरदी क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी सुमन (11 वर्ष) पर भेड़ियों ने बीते मंगलवार रात हमला कर घायल कर दिया था. दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

वहीं, बौंडी क्षेत्र में ग्रामीणों ने भेड़िया देखने का दावा किया है. जिले में भेड़ियों के हमलों में अब तक नौ बच्चों सहित 10 की मौत हो चुकी है और 45 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच भेड़ियों को पकड़ा, जिनमें से एक की मौत हो गई.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version