Horoscope: शुक्रवार को इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए सभी राशियों का राशिफल

Must Read

Aaj Ka Rashifal 22 September 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है. ज्योतिष ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से हमारे भविष्य में घटित होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं. इसकी जानकारी ज्योतिष हमें दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल के हिसाब से बताते हैं.

आज यानी 22 सितंबर को शुक्रवार का दिन है. आज के दिन मां लक्ष्मी और संतोषी मां की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आइए ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से जानते हैं, सभी 12 राशियों का शुक्रवार का राशिफल…

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. किसी काम के रुकने से मन में चिंता रहेगी. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. धन लाभ की संभावना है.

वृष: सामाजिक कार्य में मन लगेगा. धन लाभ की संभावना है, नौकरी में जो जैसा चल रहा है उसे वैसे ही चलने दें. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा.

मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थकान भरा हो सकता है. किसी काम में बाधा आने से मन परेशान हो सकता है. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें. खानपान पर ध्यान दें.

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. काम के चक्कर में परेशान हो सकते हैं. कार्यालय में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. वाणी पर संयम रखें.

कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है. रुपये पैसे की लेनदेन में सावधानी बरतें. पहले से किए गए परिश्रम का सकारात्मक फल मिल सकता है.

तुला: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. आप जिस भी क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं, आपको सफलता मिलने के योग हैं. व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है. परिवार के साथ समय बिताएंगे.

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है. आज किसी भी फैसले को लेने से पहले एक बार शांत मन से विचार करें. अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा. किसी भी काम को करते समय लापरवाही ना बरतें.

धनु: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है. जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. घर पर धार्मिक पाठ का आयोजन किया जा सकता है.

मकर: आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है. काम की व्यस्तता में जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे. सेहत का ख्याल रखें. वाणी पर संयम रखें. किसी पुराने मित्र से मिलने की संभावना है.

कुभ: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. घर से निकलते वक्त माता पिता का आशीर्वाद जरुर लें.

मीन: आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है. धन संबंधित किसी भी फैसले को लेने से पहले एक बार विचार करें. प्रेम प्रस्ताव आने की संभावना है. नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

पूजा के लिए शंख खरीदने समय ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Real Puja Shankh: बाजार से शंख खरीदते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती देखकर मोहित हो जाते हैं, लेकिन असली...

More Articles Like This