Kinnar Vastu Tips: भूलकर भी ना दान करें किन्नरों को ये चीजें, वरना टूट पड़ेगा मुसीबत का पहाड़

Kinnar Vastu Tips: किसी भी शुभ कार्य में किन्नरों को दान देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उन्हें दान देने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. किन्नरों का संबंध बुध ग्रह से होता है. ऐसे में उन्हें विशेष चीजों का दान करने से और उनका आशीर्वाद लेने से बुध ग्रह मजबूत होते हैं. साथ ही जीवन में प्रगति आती है. वहीं, उन्हें नाराज या गलत चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं. जिसके कारण व्यक्ति के जीवन में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है. आइए आपको बताते हैं कि, किन्नरों को (Kinnar Vastu Tips) किन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए…

भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान

झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किन्‍नरों को भूलकर भी झाड़ू नहीं दान करना चाहिए. ऐसा करने से घर की सुख-शांति नष्ट हो जाती है और नकारात्मक्ता का वास होता है. अगर उन्हें झाड़ू की आवश्यकता है तो आप उन्हें खरीदने के लिए पैसे दे दें, लेकिन भूल से भी अपने हाथ से झाड़ू न दें.

पुराने वस्त्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किन्‍नरों को हमेशा नए वस्त्रों का दान करना चाहिए. कई बार लोग उन्हें पूराने कपड़े दान दे देते हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इसके अलावा व्यक्ति को आर्थित तंगी से गुजरना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- Ameer Banne ke Totke: 5 रुपये के सिक्के से चमक जाएगी किस्मत, रातों रात हो जाएंगे अमीर

तेल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किन्‍नरों को भूल से भी अपने किचन का तेल दान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है. साथ ही व्यक्ति को जीवन में कई करह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है.

कांच या प्‍लास्टिक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किन्‍नरों को कभी भी कांच यां प्‍लास्टिक की चीजें दान नहीं करनी चाहिए. इससे घर की सुख-समृद्धि और धन समाप्त हो जाता है.

स्टील का बर्तन या सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किन्‍नरों को कभी भी स्‍टील के सामान या बर्तन दान नहीं करना चाहिए. इससे घर में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version