Name Astrology: कैसे होते हैं P अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग, जानिए इनकी विशेषताएं

Name Astrology In Hindi ‘P’ Letter Name Personality: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के नाम का विशेष महत्व है. ज्‍योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके रहन-सहन, स्वभाव और लव लाइफ से लेकर उसके भविष्य के बारे में पता किया जा सकता है. इसलिए जन्म के समय नामकरण बहुत सोच समझकर किया जाता है, ऐसे में आइए जानते हैं कि P अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग कैसे होते हैं?

P अक्षर के नाम वालों का स्वभाव
इस नाम के जातक जिद्दी स्वभाव के होते हैं, जिससे लोग इन्हें घमंडी और तानाशाह समझते हैं. इन लोगों को जो करना होता है, उसे कर के ही मानते हैं. इनकी एक खास विशेषता है कि ये बहुत ही दयालु होते हैं और दूसरों की परेशानियों का अच्छे से ख्याल रखते हैं. ये लोग किसी को भी मुसीबत में नहीं देख सकते. इनकी जिंदगी काफी उथल-पुथल से भरी रहती है. इन जातकों की हर किसी से नहीं बनती है. यदि एक बार इनके साथ कोई छल कर दे तो ये उसे अपनी नजर से उतार देते हैं और उसे ये लोग जरा भी तवज्जों नहीं देते हैं. इस अक्षर के लोग अपने अंदाज में जीवन जीना पसंद करते हैं. साथ ही यह लोग अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते हैं.

P अक्षर के नाम वालों का करियर
ये लोग दिमाग के तेज और बहुत मेहनती होते हैं. इनके करियर की बात करें तो इन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. अक्सर ये कुछ न कुछ चूक कर जाते हैं, लेकिन ये कभी हार नहीं मानते हैं और मेहनत से सभी परेशानियों का हल निकाल लेते हैं. इस अक्षर के नाम वाले लोग ज़्यादातर ख़ुद का व्यवसाय ही चलाते हैं और चालाकी इनमें कूट-कूट कर भरी होती है.

P अक्षर के नाम वालों की लव लाइफ
यह लोग अपने रिश्तों के प्रति इमानदार होते हैं, चाहे परिवार हो या जीवनसाथी. प्यार के मामले में ये लोग भाग्यशाली नहीं होते हैं. इन्हें बहुत लोग धोखा दे जाते हैं और अक्सर इन्हें सच्चा प्यार नसीब नहीं हो पाता है. ज्यादात्तर इस नाम के जातक अरेंज मैरिज करते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छी तरह निभाते हैं. ये लोग अपने जीवनसाथी की हर छोटी ख्वाहिश को पूरी करते हैं उसके प्रति समर्पित रहते हैं.

ये भी पढ़ेंः Putrada Ekadashi 2023: कब रखा जाएगा सावन माह की पुत्रदा एकादशी का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version