शुक्र का कर्क राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, खूब बटोरेंगे नोट

Must Read

Shukra Gochar 2023: प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र 07 अगस्त को कर्क राशि में गोचर कर गए हैं. बता दें कि शुक्र वक्री अवस्था में कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. शुक्र के कर्क राशि में गोचर से गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नचार्य की मानें तो यह योग 4 राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो राशियां….

कर्कः शुक्र के कर्क राशि में गोचर से गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है, जो इस राशि के जातकों के लिए बहुत लकी रहने वाला है. इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ेगी. बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा. धार्मिक यात्रा संभव है. इस समय यदि आप किसी को प्रपोज करते हैं तो आपकी बात बन सकती है.

कन्याः गजलक्ष्मी योग का निर्माण कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है. इस समय आपको तगड़ा मुनाफा होगा. नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम संबंध में निकटता आएगी. कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. इस समय इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.

तुलाः तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर बहुत शुभ रहने वाला है. इस समय इस राशि के बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है. वहीं पहले से कार्यरत लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है. सेहत में सुधार होगा. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. प्यार के रिश्तों में मिठास आएगी.

मकरः शुक्र या ये गोचर मकर राशि के लव लाइफ में बड़ा बदलाव कराएगा. लवमेट को बड़ी उपलब्धि या प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है. पार्टनरशिप में किया गया व्यवसाय लाभदायक होगा. नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. ऑफिस में खुशनुमा माहौल रहेगा. रिश्तों को संभाल कर रखें.

ये भी पढ़ेंः SAWAN KE UPAY: सावन में करें कपूर के ये खास उपाय, भोलेबाबा भर देंगे खाली झोली

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This