Sawan 2023 Hanuman Puja: सावन में महादेव के साथ करें बजरंगबली की पूजा, दूर होंगे सारे संकट…

Must Read

Sawan 2023 Hanuman Puja: 4 जुलाई से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है. शिव पुराण के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है. इसलिए अभी तक आप सिर्फ सावन में शंकर भगवान की पूजा के बारे में जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं सावन में शिव जी के साथ हनुमान जी की पूजा करना बहुत पुण्यकारी होता है. ऐसी मान्यता है कि सावन में पड़ने वाले मंगलावर के दिन हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और हमारे लाइफ के सारे संकट दूर हो जाते हैं.

सावन में हनुमान जी की पूजा क्यों?
दरअसल, पौराणिक कथाओं के अनुसार हनुमान जी शिव जी के रूद्र अवतार हैं. इसलिए ऐसी मान्यता है कि सावन माह में पड़ने वाले मंगलवार के दिन संकटमोटन हनुमान की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ऐसी मान्यता है कि सावन में हनुमान जी की पूजा करने से भगवान शिव का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. सावन माह के मंगलवार के दिन जो भक्त श्रद्धा भाव से सुंदरकांड का पाठ करतें हैं हनुमान जी की कृपा से उसके जीवन के सारे संकट खत्म हो जाते हैं.

हनुमान जी की पूजा का महत्व
बता दें कि शिवपुराण में इसका वर्णन है कि हनुमान जी एकादश रुद्र अवतार यानी भगवना शंकर के ग्यारहवें अवतार माने जाते हैं. इसलिए जो भक्त सावन में हनुमान जी की पूजा आराधना करता है, उस पर हनुमान जी के साथ भगवान शंकर भी प्रसन्न होते हैं. जिससे भक्त के सारे दुःख कष्ट दूर हो जाते हैं.

सावन में ऐसे करें हनुमान जी की पूजा
सावन के मंगलवार के दिन प्रातः काल स्नान करने के बाद बरगद के पेड़ से 11 या 21 साफ पत्ते तोड़ लें. उन्हें धूलकर चंदन से भगवान श्रीराम का नाम लिखें. इनका माला बनाकर किसी समीप के हनुमान मंदिर उन्हें इसे पहना दें. साथ ही दिन हनुमान जी के मंदिर में लाल या भगवे रंग का ध्वज दान करें. इसके बाद से चमेली के तेल में दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करें. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न हो जाएंगे और आपके लाइफ में आने वाले सभी कष्ट परेशानी दूर हो जाएगी.

ये भी पढ़ेंः DREAM ASTROLOGY: सपने में सांप, शिवलिंग या मंदिर दिखाई देना शुभ या अशुभ, जानिए मतलब

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This