Swapna Shastra: नवरात्रि से पहले इन सपनों का दिखना होता है बेहत शुभ, मां दुर्गा करती है नोटों की बारिश

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Meaning Of Dream: रात में सोते समय सपना देखना एक आम प्रक्रिया है. विज्ञान के अनुसार सपना देखना काफी सही माना जाता है. वहीं, सपनों को लेकर स्वप्न शास्त्र में कई बातों को रखा गया है. स्वप्न शास्त्र में रात में देखे गए सपनों के बारे में बताया गया है. कई सपनों को देखना शुभ माना जाता है तो वहीं, कई सपनों को देखना अशुभ प्रभाव डालता है. ऐसे में आज आपको नवरात्रि संबंधित सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं.

अगर नवरात्रि में या नवरात्रि के शुरू होने से पहले सपनों में मां दुर्गा के दर्शन हो जाएं तो इसे काफी भाग्यशाली माना जाता है. ये सपने भविष्य को लेकर सकारात्मक संकेत देते हैं. स्वप्न शास्त्र में इस बात का भी वर्णन है कि ये सपने काफी कम लोगों को आते हैं, लेकिन जिनकों भी आते हैं वो भाग्यशाली होते हैं.

शेर पर सवार मां का रूप
अगर किसी के सपने में शेर पर सवार होकर मां दुर्गा आते हुए दिखें तो ये काफी शुभ संकेता माना जाता है. ऐसे सपने आने के बाद दुर्गा चालिसा का पाठ करें. वहीं, अपनी गलतियों के लिए मां दुर्गा मां से क्षमा मांगे.

लाल जोड़े में मां का रूप दिखना
यदि किसी को लाल जोड़े में मां का रूप दिख रहा है तो यह भी आपके लिए एक अच्छा संकेत है. इससे आपकी प्रोफेशनल या पर्सनल लाइफ कोई अच्छी खबर मिलने जा रही है. वहीं, जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है.

दुर्गा मां की मूर्ति दिखना
सपने में यदि मां दुर्गा की मूर्ति दिखती है तो इसे काफी शुभ संकेत माना जाता है. इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपको सफलता मिलने जा रही है. इस सपने का संकेत है कि दुश्मनों द्वारा की जा रही साजिशें नाकाम साबित होंगी.

दुर्गा मां का मंदिर दिखना
यदि किसी को सपने में दुर्गा मां का मंदिर दिखता है तो इसका मतलब है कि मां की कृपा आप पर बन रही है. आने वाले समय में आपके साथ की आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी. दरिद्रता दूर हो जाएगी, घर परिवार में पैसों को लेकर चल रही दिक्कतों का समापन होगा.

यह भी पढ़ें-

(Disclamer: लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

Latest News

LPG Rate Today 18 August 2026: त्योहारों से पहले LPG सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला, रोज 63,810 MT उत्पादन का लक्ष्य

LPG Rate Today: शादियों और त्योहारों के सीजन से पहले सरकार ने LPG सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है. देश की रिफाइनरियों और तेल कंपनियों को रोज 63,810 मीट्रिक टन LPG उत्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. जानें आज के शहरवार LPG सिलेंडर के दाम.

More Articles Like This