Loksabha Election 2024: अखिलेश संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी, ये चुनाव विचारधारा का चुनाव

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अखिलेश और राहुल ने सबसे पहले रामनवमी की बधाई दी. इसके बाद दोनों ने अपनी बात शुरू की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. आइए जानते हैं प्रेस के दौरान क्या कुछ बोले राहुल अखिलेश…?

जानिए क्या बोले अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि जो पश्चिम से हवा चल रही है वो पूरी देश में फैल रही है. पहले चरण का चुनाव होने जा रहा है. इस बार बीजेपी को गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन सफाया करने जा रहा है. बीजेपी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गया है. जो डबल इंजन सरकार का दावा कर रहे हैं, अब वह होर्डिंग में अकेले दिखाई दे रहे हैं. लूट और झूठ बीजेपी का नारा बन गया है. आने वाले चुनाव में देश की जनता बदलाव चाहती है.

ये चुनाव विचारधारा का चुनाव

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पीएम कितने भी सफाई दे दें, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. सबको पता है, पूरा देश जानता है कि पीएम भ्रष्टाचार के चैम्पियन हैं. बीजेपी 150 सीटों पर सिमट जाएगी. राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर न नहीं बोला है. उनका कहना है कि कांग्रेस जो कहेगी वो करेंगे.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगे ने कहा कि यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है. एक तरफ RSS और BJP संविधान और लोकतांत्रिक को खत्म करने की कोशिश कर रही है, और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन और कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रही है. चुनाव में 2-3 बड़े मुद्दे हैं. बेरोजगारी सबसे बड़ी है और महंगाई दूसरी सबसे बड़ी है, लेकिन बीजेपी ध्यान भटकाने में लगी है… न तो प्रधानमंत्री और न ही बीजेपी मुद्दों पर बात करती है.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version