ममता बनर्जी के गढ़ में गरजे अमित शाह, बोले- ममता की विदाई करने के लिए तैयार है पूरा बंगाल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाताः गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ व गृह क्षेत्र कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुंकार भरते हुए कहा कि पूरा बंगाल ममता की विदाई करने के लिए तैयार है.

भवानीपुर से ममता के खिलाफ भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से पहले सीएम के घर से कुछ दूरी पर स्थित हाजरा मोड़ से शुरू हुए रोड शो से पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भ्रष्ट टीएससी सरकार की विदाई तय है. 5 मई को भाजपा सरकार बनेगी.

मेरे पास एक शॉर्टकट है

शाह ने कहा कि भवानीपुर वालों पूरे बंगाल में परिवर्तन करना अब आपके हाथ में है. मेरे पास एक शॉर्टकट है, अगर भवानीपुर वाले एक ही सीट जीता दे तो पूरे बंगाल में अपने आप परिवर्तन हो जाएगा.

अमित शाह ने कहा कि सुवेंदु दा नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहते थे. मैंने सुवेंदु दा से कहा था कि केवल नंदीग्राम ही नहीं, बल्कि ममता बनर्जी के घर में जाकर उन्हें हराना है.

इस बार बंगाल हारेंगी ममता बनर्जी

शाह ने कहा कि ममता बनर्जी पिछली बार 2021 में बंगाल में सरकार तो बना पाई थीं, लेकिन नंदीग्राम में वह सुवेंदु अधिकारी के सामने चुनाव हार गई थी. इस बार ममता बनर्जी पूरे बंगाल में भी हारेंगी और भवानीपुर में भी हारेंगी.

‘ममता बनर्जी को कर दो बाय-बाय, टाटा’

अमित शाह ने आगे कहा कि पूरे बंगाल में हर जगह पर एक ही आवाज है, इस सरकार को बदल दो. ममता बनर्जी को बाय-बाय, टाटा कर दो.

मैं आज बंगाल की पूरी जनता, जो तोलाबाजी (रंगदारी) से त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त है, महिलाओं की असुरक्षा के त्रस्त है, बिना रोकटोक घुसपैठ करके बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे त्रस्त है.

आए दिन बम धमाके, गोलीबारी से त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और भ्रष्टाचार का इतना रिकार्ड ममता बनर्जी ने जो बनाया है, इससे भी त्रस्त है. पूरे बंगाल की जनता मांग कर रही है कि महान बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होना चाहिए.

पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार बननी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार बननी चाहिए. शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह से सील कर बंगाल और देश भर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा.

अमित शाह ने कहा- मैं 15 दिन बंगाल में रहूंगा

अमित शाह ने यह भी कहा कि इस बार चुनाव के दौरान मैं 15 दिन बंगाल में रहूंगा. शाह के नेतृत्व में भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल रोड शो दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, जो करीब दो किलोमीटर दूर सर्वे बिल्डिंग के पास पहुंचकर समाप्त होगा. जहां शाह की उपस्थिति में सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

शाह की रोड-शो में लगा जय श्री राम का नारा

रोड शो में शाह के साथ सुवेंदु अधिकारी के अलावा चौरंगी सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाठक, रासबिहारी से प्रत्याशी स्वप्न दासगुप्ता के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य व अन्य वरिष्ठ नेता वाहन पर सवार हैं. शाह के रोड शो में लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है. भगवा झंडा लिए भाजपा समर्थक जय श्री राम का नारा बुलंद करते रहे, जिससे पूरा इलाका भगवामय नजर आया.

Latest News

क्रूड ऑयल, रबर की कीमतों में तेज उछाल, बढ़ सकते हैं टायर के दाम! आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

New Delhi: क्रूड ऑयल और रबर की कीमतों में तेज उछाल के चलते भारत में टायर महंगे होने वाले...

More Articles Like This