Assembly Elections 2026: दोपहर 3 बजे तक असम में सर्वाधिक 75.91%, केरल में 62.71% और पुडुचेरी में 72.40% मतदान

Assembly Elections 2026: असम, केरल, पुडुचेरी राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक असम में सबसे अधिक 75.91 प्रतिशत मतदान हुआ है. पुडुचेरी में 72.40 प्रतिशत और केरल में 62.71 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं. केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है.

मतदान केंद्र के भीतर की चुनावी प्रक्रिया को दिखाया

दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं. दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं. असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन के संज्ञान में एक गंभीर मामला आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक मतदान केंद्र के भीतर की चुनावी प्रक्रिया को दिखाया गया है.

नियमों के उल्लंघन में FIR दर्ज

मतदान की गोपनीयता और नियमों के इस उल्लंघन को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की है. फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है ताकि वीडियो की सत्यता और इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा सके. कोट्टायम (केरलम) में पूर्व CM ओमन चांडी के बेटे, कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने गुरुवार को पुथुपल्ली में मां और बहन के साथ वोट डाला.

यूडीएफ के गढ़ को बरकरार रखने की कोशिश

वे विरोध के प्रतीक के रूप में काले कपड़े पहने थे. पुथुपल्ली उपचुनाव जीतने वाले चांडी ओमन अब यूडीएफ, एलडीएफ और एनडीए के बीच महत्वपूर्ण मुकाबले में यूडीएफ के गढ़ को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं. ओमन ने भावुक स्वर में कहा कि यह वह दिन है जब पुथुपल्ली और केरल एलडीएफ सरकार के खिलाफ मतदान कर रहे हैं. मेरे विरोध करने के कई कारण हैं, सिर्फ एक नहीं. उन्होंने कहा कि मेरे पिता को सिर्फ दो-तीन साल नहीं, बल्कि नौ साल तक परेशान किया गया, चाहे एलडीएफ विपक्ष में हो या सरकार में.

पूर्व CM पर लगा था यौन उत्पीड़न का आरोप 

उन्होंने सौर ऊर्जा मामले का जिक्र किया, जिसमें पूर्व CM पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था, जिसे सीबीआई ने जांच के बाद क्लीन चिट दे दी थी. इस मामले के पीछे जो लोग थे, उन्हें एलडीएफ ने संरक्षण दिया और यह स्थिति आज तक बनी हुई है. यह इसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है. उन्होंने कहा कि इससे केरल और पुथुप्पल्ली दोनों के दिलों को ठेस पहुंची है.

इसे भी पढ़ें. विधानसभा चुनाव: असम में BJP की ‘हैट्रिक’ पर नजर, एक दशक बाद वापसी की कोशिश में कांग्रेस, भविष्य तय करेंगे 2.50 करोड़ मतदाता!

Latest News

आईडीएफ का लेबनान में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त हमला,दस हथियार भंडार, लॉन्चर और कमांड सेंटर को बनाया निशाना

Israel Defense Forces: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम का निजी सचिव अली...

More Articles Like This

Exit mobile version