13 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए वोटिंग जारी, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतार

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assembly Election By Poll: आम लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर से देश के कुछ हिस्सों में चुनावी मौसम का दौर है. आज यानी बुधवार को देशभर के 7 राज्यों की कुल 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. इसके लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. जिन विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें कुछ लोकसभा चुनाव को दौरान खाली हुई हैं तो कुछ सीटों पर विधायक का निधन हो गया. इस वजह से कुल 13 सीटों पर उपचुनाव का आयोजन किया जा रहा है.

एनडीए बनाम इंडिया

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देश में ये पहला चुनाव हो रहा है. सभी सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है. लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन ने एनडीए को कड़ी टक्कर दी है. ऐसे में देखना होगा कि इस उपचुनाव में किसको सफलता मिलती है.

कहां-कहां हो रही वोटिंग

10 जुलाई यानी बुधवार को देश के 07 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. इनमें पश्चिम बंगाल में 4, हिमाचल प्रदेश में 3, उत्तराखंड में 2, बिहार में 1, मध्य प्रदेश में 1, पंजाब में 1 और तमिलनाडु में 1 सीट पर वोटिंग जारी है. मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सभी सीटों पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन 14 जून को जारी किया गया था.

इन सीटों पर वोटिंग जारी 

सीट राज्य
रुपौली बिहार
रायगंज
पश्चिम बंगाल
रानाघाट दक्षिण पश्चिम बंगाल
बगदाह
पश्चिम बंगाल
माणिकताला पश्चिम बंगाल
विक्रावंदी तमिलनाडु
अमरवाड़ा मध्य प्रदेश
बद्रीनाथ उत्तराखंड
मंगलौर उत्तराखंड
जालंधर वेस्ट पंजाब
देहरा हिमाचल प्रदेश
हमीरपुर हिमाचल प्रदेश
नालागढ़ हिमाचल प्रदेश

 

यह भी पढ़ें: उधर दुनिया ने देखी भारत और रूस की दोस्ती, इधर अमेरिका ने कर दिया बड़ा ऐलान

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version