असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी; अमित शाह ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील, जानिए क्‍या कहा ?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assembly Elections 2026: देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज लोकतंत्र का महापर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं. इस बार का चुनाव राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके नतीजे आने वाले समय की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं.

मतदान केंद्रों पर दिखा जबरदस्त उत्साह

तीनों राज्यों में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया और शुरुआती घंटों में ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. कई जगहों पर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खास उत्साह देखा गया, जबकि बुजुर्ग मतदाता भी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचे. चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.

अमित शाह की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीनों राज्यों के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अलग-अलग संदेशों के जरिए जनता से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया.

पुडुचेरी: ‘गुड गवर्नेंस’ और सुरक्षा पर जोर

पुडुचेरी के मतदाताओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने सुशासन और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने लिखा, ‘मतदान के दिन, मैं पुडुचेरी के लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आने और एक ऐसी सरकार बनाने के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं जो आपको विकास, सुशासन और सुरक्षा प्रदान करना जारी रखेगी और एक पूर्ण विकसित पुडुचेरी के दृष्टिकोण को हकीकत में बदलेगी.’

केरल: विकास और संसाधनों के उपयोग पर फोकस

केरल की जनता से अपील करते हुए अमित शाह ने राज्य की मानव क्षमता और प्राकृतिक संसाधनों को विकास का आधार बताया. उन्होंने लिखा, ‘केरल के मेरे भाइयों और बहनों से मेरी हार्दिक अपील है कि वे एक ऐसी सरकार बनाएं जो आपके लिए विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए खुद को समर्पित करे, राज्य के समृद्ध मानव संसाधनों और प्राकृतिक लाभों की पूरी क्षमता का एहसास कराए. सही वोट को राज्य की नियति का प्रभार लेने दें और उस ‘विकसित केरलम’ को आकार दें जिसकी आप आकांक्षा रखते हैं.’

असम: शांति, सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत का मुद्दा

असम के संदर्भ में अमित शाह का संदेश रणनीतिक और स्पष्ट नजर आया. उन्होंने लिखा, ‘जैसा कि असम में आज मतदान हो रहा है, मैं राज्य के भाइयों और बहनों से बड़ी संख्या में बाहर आने और शांति और विकास के युग को जारी रखने वाली सरकार को रिकॉर्ड तोड़ जनादेश देने के लिए मतदान करने की अपील करता हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘आपका एक वोट सुरक्षित सीमाएं, प्रगति और आपकी सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.’

राजनीतिक समीकरणों के लिए अहम चुनाव

आज का यह मतदान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे 2026 के राजनीतिक समीकरण तय होंगे. असम में जहां बीजेपी विकास और घुसपैठ मुक्त राज्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, वहीं केरल में संसाधनों के बेहतर उपयोग और औद्योगिक विकास को मुख्य मुद्दा बनाया गया है. पुडुचेरी में भी ‘फुल स्टेटहुड’ और विकास के एजेंडे पर जनता अपना फैसला सुना रही है.

यह भी पढ़े: सीजफायर के बीच ईरान को ट्रंप की धमकी, ‘होर्मुज नहीं खुला तो शुरू होगी गोलीबारी’

Latest News

सीजफायर के बाद भी बढ़ा तनाव; क्या फिर भड़क सकता है युद्ध? ईरान की चेतावनी से बढ़ी चिंता

अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ है. ईरान ने सख्त चेतावनी दी है और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की संख्या सीमित कर दी है.

More Articles Like This