West Bengal Election Result 2026: बंगाल में 12 बजे तक के रुझानों में BJP को पूर्ण बहुमत, दो मुस्लिम नेताओं ने डुबोई ममता बनर्जी की लुटिया

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में रुझानों के आने का सिलसिला लगातार जारी है. BJP और TMC के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही है. भाजपा लगातार अपनी लीड को बढ़ा रही है. चुनाव आयोग के रुझानों में भी भाजपा की बल्‍ले-बल्ले है. इलेक्‍शन कमीशन की ओर से दोपहर 12 बजे तक 293 में से 254 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. इनमें 168 सीटों पर भाजपा लीड कर रही है. वहीं, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

इस बार ममता बनर्जी का किला ध्‍वस्‍त

ऐसे में इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि इस बार ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का किला ध्‍वस्‍त हो जाएगा. वहीं, पश्चिम बंगाल में कमल खिलने की संभावना प्रबल होती जा रही है. कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट की हालत बेहद खराब है. इस तरह भाजपा रुझानों में बंगाल में सरकार बनाने की स्थिति में है. बता दें कि टीएमसी से निकाले गए हुमायूं कबीर और फाल्‍टा से टीएमसी प्रत्‍याशी जहांगीर खान ने जमकर हिन्‍दुओं की भावनाओं को भड़काया. अब उसका असर दिख रहा है.

आगे चल रही हैं देबनाथ 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच एक अहम खबर सामने आई है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रेप और मर्डर पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, वह 2,763 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रही हैं. इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है, लेकिन शुरुआती रुझानों में रत्ना देबनाथ की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है. खास बात यह है कि उनकी उम्मीदवारी पहले से ही चर्चा में रही है और अब उनकी बढ़त ने इस सीट को और भी सुर्खियों में ला दिया है.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election Result 2026: बंगाल में BJP-TMC के बीच कांटे की टक्‍कर, कांग्रेस का सपना चकनाचूर, अब तक नहीं खुला खाता

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version