West Bengal Election Result 2026: काउंटिंग के बीच आसनसोल में बवाल, BJP-TMC समर्थकों में भिड़ंत, माहौल तनावपूर्ण

Must Read

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में 293 में से 292 सीटों के रुझान आ चुके हैं. भाजपा 192 सीटों पर लीड कर रही है. वहीं, साल 2021 के चुनावों में सुनामी लाने वाली सत्‍तारूढ़ टीएमसी 95 पर आगे चल रही है. इस बीच पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में मतगणना के दौरान तनाव की खबर है. आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बूथ कैंप में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है.

आस-पास अचानक माहौल तनावपूर्ण

मतगणना स्थल के आस-पास अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों दलों के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. हालांकि, इस मामले पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई जानबूझकर माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से की गई.

भाजपा कार्यकर्ताओं को स्‍पष्‍ट निर्देश

फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है. अब भाजपा के टॉप लीडरशिप ने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्‍पष्‍ट निर्देश दिया है कि जीत के जोश में जश्‍न मनाने के लिए टीएमसी नेताओं या कार्यकर्ताओं के घरों पर न जाएं और उनके आवास पर नारेबाजी न करें. भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही है.

ममता बनर्जी का किला ध्‍वस्‍त

कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट की हालत बेहद खराब है. भाजपा लगातार अपनी लीड को बढ़ा रही है, ऐसे में इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि इस बार ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का किला ध्‍वस्‍त हो जाएगा. वहीं, पश्चिम बंगाल में कमल खिलने की संभावना प्रबल होती जा रही है.

इसे भी पढ़ें. Bypoll Results: मतगणना के बीच नागालैंड-त्रिपुरा में भाजपा को मिली जीत, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This