West Bengal Election Result 2026: ममता बनर्जी के घर के बाहर पसरा सन्नाटा, BJP समर्थकों ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

Must Read

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पिछड़ने के बाद कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है, जहां आमतौर पर समर्थकों की भारी भीड़ रहती है. इस माहौल में भाजपा समर्थकों द्वारा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने की खबरें हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए.

मुख्यमंत्री आवास के आस-पास पुलिस बल तैनात

बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे रुझान भाजपा के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, वैसे-वैसे कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जश्न मनाने लगे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास के आस-पास पुलिस बल भी तैनात किया गया है. हालांकि, अंतिम नतीजों का अभी इंतजार है, लेकिन मौजूदा रुझानों ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान तनाव की खबर सामने आई है.

राष्‍ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर झड़प

उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर स्थित राष्‍ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर सोमवार को अचानक झड़प हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतगणना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की. फिलहाल केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में 293 में से 292 सीटों के रुझान आ चुके हैं. भाजपा 192 सीटों पर लीड कर रही है. वहीं, साल 2021 के चुनावों में सुनामी लाने वाली सत्‍तारूढ़ टीएमसी 95 पर आगे चल रही है.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election Result 2026: काउंटिंग के बीच आसनसोल में बवाल, BJP-TMC समर्थकों में भिड़ंत, माहौल तनावपूर्ण

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This