West Bengal Election Result 2026: मतगणना के दौरान BJP-TMC समर्थकों में झड़प, हुमायूं कबीर बोले-अब नहीं मिलनी चाहिए ममता बनर्जी को सत्ता

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान तनाव की खबर आई है. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर स्थित राष्‍ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर सोमवार को अचानक झड़प हो गई. मतगणना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की.

केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात

फिलहाल, केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. मतगणना के बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) से आगे निकल सकती है और उसे सत्ता से हटाया जाना चाहिए.

टीएमसी में बढ़ा भ्रष्टाचार 

उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से सत्ता में रहने के कारण टीएमसी में भ्रष्टाचार बढ़ा है. हालांकि, सुबह के समय कबीर ने मतगणना प्रक्रिया और चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया था. शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी भी कड़ी टक्कर दे रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 293 में से 232 सीटों के रुझानों में भाजपा 189 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

सभी दलों से संयम बरतने की अपील

वहीं, वाम मोर्चा-आईएसएफ और एजेयूपी दो-दो सीटों पर आगे हैं. निर्वाचन आयोग ने सभी दलों से संयम बरतने और विजय जुलूस से पहले अनुमति लेने की अपील की है. बंगाल में 293 में से 292 सीटों के रुझान आ चुके हैं. भाजपा 192 सीटों पर लीड कर रही है. वहीं, साल 2021 के चुनावों में सुनामी लाने वाली सत्‍तारूढ़ टीएमसी 95 पर आगे चल रही है. इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election Result 2026: ममता बनर्जी के घर के बाहर पसरा सन्नाटा, BJP समर्थकों ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version