West Bengal Election Result 2026: मुस्लिम बाहुल्य मुर्शिदाबाद में भी BJP की लहर, कंडी और सिलीगुड़ी में मिली जीत, पांच बार की विधायक हारीं

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों और परिणामों में भाजपा ने जबरदस्त बढ़त बना ली है. भाजपा 189 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 99 सीटों तक सिमट गई है. कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है और अन्य दलों/निर्दलीय उम्मीदवार चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस, जो लगातार तीन बार सत्ता में रही है, इस बार सत्ता बचाने में सफल नहीं दिख रही है. भाजपा राज्य में सरकार बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है.

पांच बार की विधायक अपूर्बा की करारी हार 

सबसे बड़ा उलटफेर मुर्शिदाबाद के कंडी विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां तृणमूल कांग्रेस की जिला अध्यक्ष और पांच बार की विधायक अपूर्बा सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा. भाजपा उम्मीदवार गार्गी दास घोष ने 10,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. गार्गी पूर्व मंत्री छाया घोष की बेटी हैं. अपूर्बा सरकार तृणमूल की मजबूत स्थानीय नेता मानी जाती थीं, लेकिन इस बार जनादेश उनके खिलाफ रहा.

TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री की हार

इसी बीच सिलीगुड़ी में भी भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है. भाजपा के शंकर घोष ने भारी अंतर से जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गौतम देब को करारी हार मिली. चुनाव आयोग की तरफ से दोपहर 3:20 बजे जारी किए आंकड़ो के अनुसार, टीएमसी की बढ़त वाली करीब 11 सीटें ऐसी हैं, जहां किसी भी वक्‍त बाजी पलट सकती है.

15 में से सिर्फ 5 राउंड की वोटिंग पूरी

यदि ऐसा हुआ तो बीजेपी का आंकड़ा 200 पर कर 206 पहुंच जाएगा. टीएमसी की एक सीट तो ऐसी हैं, जहां पर मुकाबले का अंतर 137 वोटों का है. इस सीट पर दोपहर 3:20 बजे तक 15 में से सिर्फ 5 राउंड की वोटिंग पूरी हुई थी. यानी अगले 10 राउंड में बाजी कभी भी पलट सकती है.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election Result 2026: CM सुक्खू भी नहीं दिला पाए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट, प्रचार के बावजूद जमानत जब्त होने के आसार

Latest News

Share Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट; इन शेयरों ने तोड़ा दम

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 945 अंक टूट गया और निफ्टी भी लाल निशान में कारोबार करता दिखा. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है.

More Articles Like This

Exit mobile version