बिहार चुनाव: भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Assembly Elections: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में मैथिली ठाकुर का भी नाम शामिल है. बीजेपी ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से चुनाव मैदान में उतारा है. भाजपा की इस लिस्ट में कुल 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिसमें मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, छपरा से छोटा कुमारी और बक्सर से आनंद मिश्रा आईपीएस को टिकट दिया गया है. मालूम हो कि भाजपा ने अब तक 83 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशियों की सूची आने का सिलसिला जारी है. सबसे पहले, पहली सूची भारतीय जनता पार्टी ने जारी की थी. अब जदयू की सूची दोपहर में आने के बाद शाम होते-होते बीजेपी ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है.

यहां देखें भाजपा की दूसरी लिस्ट

विधानसभा का नामउम्मीदवार का नाम
अलीनगरमैथिली ठाकुर
हायाघाटरामचंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुररंजन कुमार
गोपालगंजसुभाष सिंह
बनियानपुरकेदारनाथ सिंह
छपराछोटी कुमारी
सोनपुरविनय कुमार सिंह
रोसड़ा (अजा)बीरेंद्र कुमार
बाढ़सियाराम सिंह
अगिआंव (अजा)महेश पासवान
शाहपुरराकेश ओझा
बक्सरआनंद मिश्रा, आईपीएस
Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This