भाजपा ने दिल्ली चुनाव से पहले AAP के खिलाफ जारी किया ‘आरोप पत्र’, अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को याद दिलाया उनका वादा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यहां की सियासत दिलचस्प होती जा रही है. एक ओर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दो महिलाओं और बुजुर्गों के लिए दो मुफ्त योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं, तो इसी समय दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा ने आरोप पत्र जारी कर दिया है.

दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या है प्रदूषण

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कई मुद्दों पर केजरीवाल को घेरा और सवाल पूछे हैं. दिल्ली में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है. आरोप पत्र जारी करने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि यह इतनी बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है.

अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को याद दिलाया उनका वादा

उन्‍होंने आगे कहा, मुझे याद है, 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले, वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे, यानी 2025 के चुनाव से पहले. अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा, 10 साल बीत गए हैं और 2025 में जाने के लिए केवल 10 दिन बचे हैं. क्या यमुना की सफाई हुई? क्या यमुना साफ हो गई है?, इतना ही नहीं उन्होंने कई सवाल भी पूछे हैं.

Latest News

एयरस्पेस बंद: ईरान-खाड़ी तनाव में जम्मू-कश्मीर के आठ हजार लोग फंसे, केंद्र सरकार से की ये अपील

Iran America War: इस्राइल-अमेरिकी द्वारा हमलों को जवाब में ईरान ने खाड़ी मुल्कों को निशाना बनाया है. ईरान के...

More Articles Like This

Exit mobile version