BSP Candidates List: बसपा ने जारी की एक और लिस्ट, वाराणसी, गाजीपुर और जौनपुर से इन्हें मिला टिकट

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BSP Candidates List For Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. बसपा ने उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में पार्टी ने मैनपुरी में अपना उम्मीदवार बदल दिया है. वहीं, पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से मुस्लिम प्रत्याशी को मौका दिया है.

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बसपा ने वाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, बदायूँ, बरेली, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, बांदा, डुमरियागंज में अपनी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. देखिए पूरी लिस्ट…

पीएम मोदी के खिलाफ अतहर जमाल को मिला टिकट

बसपा ने बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदयराज वर्मा, फर्रुखाबाद से कांति पांडे, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, बलिया से लल्लन सिं यादव और जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिया है. वहीं, गाजीपुर में अफजाल अंसारी के खिलाफ डॉ. उमेश कुमार सिंह और वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अतहर जमाल लारी को चुनाव मैदान में उतारा है.

Latest News

Ayodhya Deepotsav: भव्य शोभायात्रा के साथ दीपोत्सव का दिव्य आगाज, देखे मनमोहक तस्वीरें

Ayodhya Deepotsav 2026: राम की नगरी अयोध्या में दीपों का महापर्व दीपोत्सव एक बार फिर अपने दिव्य और भव्य...

More Articles Like This