पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा सियासी झटका, 3 विधायकों ने एक साथ छोड़ा साथ; BJP में हुए शामिल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AAP MLAs Join BJP: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी नुकसान हुआ है. पार्टी के तीन विधायकों ने बगावत करते हुए उसका साथ छोड़ दिया और सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. पिछले दो दिनों के भीतर हुई इस सियासी उठापटक ने पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है.

सोमवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.

कुंवर विजय प्रताप ने छोड़ी विधानसभा की सदस्यता

बीजेपी में शामिल होने से पहले आम आदमी पार्टी से निलंबित विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एक और बड़ा कदम उठाया. उन्होंने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया. अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कुंवर विजय प्रताप ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया है.

दिल्ली में नेताओं ने थामा बीजेपी का हाथ AAP MLAs Join BJP

कुंवर विजय प्रताप सिंह के साथ चेतन सिंह जौरामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा भी दिल्ली पहुंचे. तीनों नेताओं ने बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इन नेताओं के पार्टी छोड़ने की प्रक्रिया रविवार से ही शुरू हो गई थी. समाना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और पटियाला जिले की सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. अब तीनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से पंजाब में सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए इसे एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु के सात मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया अरेस्ट, भेजा न्यायिक हिरासत में

Latest News

बालों का झड़ना रोकने से हड्डियों को मजबूती देने तक, बेहद खास है पृथ्वी मुद्रा; जानें रोज करने के फायदे

Prithvi Mudra: हमारा शरीर पांच मूल तत्वों- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से मिलकर बना माना जाता है....

More Articles Like This

Exit mobile version