कांग्रेस की सरकार दुनिया से मांगती थी मदद, हमने…! पीलीभीत से पीएम ने साधा विपक्ष पर निशाना

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Rally in Pilibhit: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल प्रचार प्रसार कर रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि शक्ति की उपासना का पर्व आज से शुरू हो रहा है. देशभर में शक्ति की उपासना की धूम मची हुई है. कुछ ही दिन में बैसाखी भी आने वाली है, मैं आपको बैसाखी की भी शुभकामनाएं देता हूं. अपनी इस चुनावी जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार विदेशों में मदद मांगने जाया करती थी, वहीं, हमारी सरकार विश्व के कई देशों को मदद पहुंचाने का काम करती है.

फिर एक बार मोदी सरकार: पीएम

यूपी के पीलीभीत में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि चारों तरफ एक ही संदेश है, एक ही गूंज सुनाई दे रही है फिर एक बार मोदी सरकार. पीएम मोदी ने कहा कि जब देश मजबूत होता है तो दुनिया सुनती है. दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. भारत तेजी से विकास कर रहा है. विकसित भारत का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि जब नीयत सही होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं. भारत अगर ठान लेता है तो सफलता हासिल करके रहता है.

दुनिया भर से मदद मांगती थी कांग्रेस सरकार

आज पीलीभीत में पीएम नरेंंद्र मोदी ने कहा कि सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है. कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना के महासंकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां और वैक्सीन भेजी. दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया, हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए. अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के ग्रंथों को भारत लाए.

कांग्रेस शक्ति का अपमान कर रही

इस चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है. जिस शक्ति के सामने हम शीश झुकाते हैं, उसको उखाड़ फेकने की बात यह कांग्रेस के लोग करते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन को मंदिर निर्माण से नफरत है. विपक्षियों ने प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को ठुकराया. कांग्रेस को विरासत की कोई परवाह नहीं है.

यह भी पढ़ें: Madurai News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को लेकर बोला हमला, कहा- देश को पीछे ले जाएगा ये घोषणापत्र

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version