AAP के चुनाव हारते ही दिल्ली सचिवालय सील, जाने क्यों लिया गया फैसला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी बहुमत हासिल की है. तकरीबन 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है. वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है. यहां तक की खुद केजरीवाल को भी हार का मुंह देखना पड़ा है.

दिल्ली चुनाव में भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी 13 सीटों पर आगे है. हालांकि, अभी भाजपा 17 सीटें और आप 10 सीटों पर विजय हासिल कर चुकी है.

इस बीच दिल्ली की कई सीटों पर चुनावी परिणाम आने के बाद दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है.

यह कदम प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं और दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए उठाया है. सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल और दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाए, इसके लिए ये आदेश दिया गया.

कोई दस्तावेज चुरा न ले, इसके लिए सचिवालय सील कर दिया गया है. नोटिस में कहा गया है कि फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.

बीजेपी को बंपर सीटें
मालूम हो कि दिल्ली में भाजपा को बंपर जीत मिलती दिख रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी बुरी तरह चुनाव हार रही है. आप के कई मंत्री चुनाव हार गए हैं. चाहे सौरभ भारद्वाज हो या सत्येंद्र जैन, दोनों को हार का मुंह देखना पड़ा हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version