ताजपोशी: दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने नायब सिंह सैनी, ये विधायक बने मंत्री

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने आज यानी गुरुवार को एक बार फिर से हारियाणा के सीएम बने हैं. उन्होंने आज हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली. नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल थे. इस दौरान देश भर के 19 बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे. बण्डारू दत्तारेय ने आज नायब सिंह सैनी को सीएम पद की शपथ दिलाई.

दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने सैनी

बता दें कि ये दूसरा मौका है जब नायब सिंह सैनी हरियाणा के सीएम बने हैं. इससे पहले 12 मार्च 2024 को मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को हरियाणा का सीएम बनाया गया था. उनके नेतृत्व में ही बीजेपी ने हरियाणा में चुनाव लड़ा और पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में एक बार फिर वापसी की. हरियाणा के इतिहास में पहली बार है जब किसी एक पार्टी की सरकार लगातार तीन बार सत्ता में रही हो.

ये विधायक ले रहे मंत्री पद की शपथ

  • अनिल विज
  • कृष्ण लाल पंवार
  • डॉ कृष्ण लाल मिड्डा,
  • डॉ अरविंद शर्मा
  • गौरव गौतम
  • राजेश नागर
  • विपुल गोयल
  • आरती राव,
  • राव नरवीर सिंह
  • रणवीर सिंह गंगवा,
  • श्रुति चौधरी
  • महिपाल ढांडा

हरियाणा में बीजेपी को मिला बहुमत

हरियाणा में इस बार हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार वापसी की है. वहीं, इस बार बीजेपी ने खुद के ही सारे रिकॉर्ड को तोड़े हैं और सबसे ज्यादा सीटें जीती है. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई है. बीजेपी ने इस साल लोकसभा चुनाव में 10 में से 05 सीटों पर ही जीत हासिल की थी.

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This