Haryana Election: कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- ‘झूठ बोलने की मशीन हैं राहुल बाबा’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बादशाहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान वह कांग्रेस पर जमकर बरसे. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन हैं. उनका कहना है कि अग्निवीर योजना इसलिए लाई गई है, क्योंकि सरकार उन्हें पेंशन वाली नौकरी नहीं देना चाहती. अग्निवीर योजना सिर्फ हमारी सेना को जवान बनाए रखने के लिए बनाई गई है. मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अपने बेटों को सेना में भेजने से पहले संकोच ना करें. हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी मिलेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी. कांग्रेस पार्टी की तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया, वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं किया. आपने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और वन रैंक-वन पेंशन की मांग पूरी की. वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी पीएम मोदी ने लागू कर दिया है, अब नई तनख्वाह के साथ पेंशन मिलेगी.’

Latest News

Instagram-YouTube Tax News: सोशल मीडिया से कमाई करने वालों के लिए जरूरी खबर, ITR-TDS और GST के ये नियम जानें

Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR, TDS, GST और Section 44AD के नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं. जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान.

More Articles Like This