Lok Sabha Election 2024: BJP ने गाजीपुर से पारसनाथ राय को बनाया प्रत्याशी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है. इस सूची में नौ उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है. सूची में चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया गया है.

किरण खेर का टिकट कटा
चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया गया है. यहां से उनकी जगह पार्टी ने संजय टंडन पर भरोसा जताया है. इसके अलावा आसनसोल से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया गया है. यहां से पहले पार्टी ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को टिकट दिया था. टिकट मिलने के 24 घंटे के अंदर ही पवन सिंह ने चुनावी मैदान से कदम पीछे खींच लिए थे. अहलूवालिया का मुकाबला टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से होगा. उधर, गाजीपुर से पार्टी ने पारसनाथ राय को प्रत्याशी घोषित किया है.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version