पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, दिल्ली में धीमी पड़ी रफ्तार; जानिए अब तक कहां कितना फीसदी हुआ मतदान?

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए मतदान सुबह से ही जारी है. 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. 6वें चरण में मनोज तिवारी, महबूबा मुफ्ती और कन्हैया कुमार समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा. सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी वोटिंग हुई थी. वहीं, अब दोपहर 01 बजे तक के आकड़े भी आ गए हैं. आइए जानते हैं अब तक कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान…

ज्ञात हो कि छठे चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल और बिहार की 8-8, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर पर वोटिंग जारी है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक कुल 39.13 फीसदी वोटिंग हुई है.

दोपहर 01 बजे तक कहां कितना फीसदी हुआ मतदान

  • दिल्ली- 34.37 %
  • उत्तर प्रदेश- 37.23 %
  • हरियाणा- 36.48 %
  • बिहार- 36.48 %
  • जम्मू-कश्मीर- 35.25%
  • झारखंड- 42.54 %
  • ओडिशा- 35.69 %
  • पश्चिम बंगाल- 54.80 %

उत्तर प्रदेश- दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत: 37.23

  • इलाहाबाद- 34.06 प्रतिशत
  • अंबेडकरनगर- 41.59 प्रतिशत
  • आजमगढ़- 38.37 प्रतिशत
  • बस्ती- 40.07 प्रतिशत
  • भदोही- 35.82 प्रतिशत
  • डुमरियागंज- 37.64 प्रतिशत
  • जौनपुर- 37.41 प्रतिशत
  • लालगंज- 38.12 प्रतिशत
  • मछलीशहर-37.36 प्रतिशत
  • फूलपुर- 33.05 प्रतिशत
  • प्रतापगढ़- 36.01 प्रतिशत
  • संतकबीरनगर- 36.99 प्रतिशत
  • श्रावस्ती- 36.74 प्रतिशत
  • सुलतानपुर- 38.42 प्रतिशत

11 बजे तक कहां कितना फीसदी हुआ मतदान?

  • दिल्ली- 21.69 %
  • उत्तर प्रदेश- 27.06 %
  • हरियाणा- 22.09 %
  • बिहार- 23.67 %
  • जम्मू-कश्मीर- 23.11%
  • झारखंड- 27.80 %
  • ओडिशा- 21.30 %
  • पश्चिम बंगाल- 36.88%

 

सुबह 9 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोटिंग

  • दिल्ली- 8.94 %
  • उत्तर प्रदेश- 12.33 %
  • हरियाणा- 8.31 %
  • बिहार- 9.66
  • जम्मू-कश्मीर- 8.89%
  • झारखंड- 11.74 %
  • ओडिशा- 7.43 %
  • पश्चिम बंगाल- 16.54%
Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version