Lok Sabha Election: मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन पर मिलेंगी 8 बेहतरीन सुविधाएं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के तारीखों का ऐलान हो गया है. 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होंगे. इस मतदान में 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

1.8 करोड़ मतदाता पहली बार करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
वहीं, इस चुनाव में 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चुनावी महापर्व के लिए इलेक्शन कमीशन ने मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए हैं.

बनाए जाएंगे 1.48 लाख पोलिंग स्टेशन
मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव के लिए 1.48 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. आइए अब आपको बताते है कि पोलिंग स्टेशन पर पहुंचने वाले मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने क्या-क्या इंतजाम किए हैं. चुनाव आयोग का प्रयास है कि पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं को ये आठ सुविधाएं जरूर मिले.

शुद्ध पानी की सुविधाः- हर पोलिंग स्टेशन पर पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था की जाएगी.

शौचालयः- हर पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं के लिए शौचालय की सुविधा मुहैया कराई जाएगी. किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे.

फुट स्टेप साइनः- मतदाता आसानी से ईवीएम रूम तक पहुंच जाएं, इसके लिए चुनाव आयोग फुट स्टेप का स्टिकर भी लगाएगी.

व्हीलचेयरः- दिव्यांग या किसी वजह से जिन मतदाताओं को चलने में दिक्कत होगी, उनके लिए पोलिंग स्टेशन पर व्हीलचेयर के इंतजाम किए जाएंगे.

हेल्प डेस्कः- मतदाताओं को वोटिंग में किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की जाएगी. वहीं, फैसिलिटेशन सेंटर भी बनाए जाएंगे.

लाइट्सः- मतदान केंद्र में मतदाताओं को वोटिंग में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए चुनाव आयोग के अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदान केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में लाइट्स की व्यवस्था हो.

आम चुनाव भीषण गर्मी के मौसम में होने वाले हैं. इसको ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों को पूरी तरह शेड से ढका जाएंगा.

Latest News

आज का सुविचार 22 अगस्त 2026: दिन की शुरुआत इन अनमोल विचारों के साथ करें, सकारात्मक सोच से बदल सकती है जिंदगी

Aaj Ka Suvichar 22 August 2026: हर सुबह नई उम्मीद और नई ऊर्जा लेकर आती है. पढ़ें आज के 10 प्रेरणादायक सुविचार और सकारात्मक सोच के साथ अपने दिन की शुरुआत करें.

More Articles Like This

Exit mobile version