Lok Sabha Election: दुनिया की सबसे छोटी महिला ने किया मतदान, कही ये बात

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः आज यानी 19 अप्रैल से देश में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है. मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रही है. मतदान करने के लिए विभिन्न राज्यों में पोलिंग बूथों मतदाताओं की कतार दिख रही है.

पुरुष हो या महिला, बुजुर्ग हो या युवा, ज्यादातर लोग उत्साह के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. पीएम मोदी, अमित शाह सहित देश के कई बड़े नेताओं ने जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है. कई दिग्गज अपने-अपने पोलिंग बूथ पर वोट डालने भी पहुंचे. उधर, दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे वोट डालने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंची.

मतदान करने के बाद क्या बोलीं ज्योति आम्गे ?
ज्योति ने नागपुर में अपना मतदान किया है. मतदान के बाद उन्होंने बयान भी दिया. ज्योति ने कहा, ‘वोट डालने के बाद मुझे काफी अच्छा लग रहा है. ये हमारा कर्तव्य है. हम इस देश के नागरिक हैं. हमें वोट जरूर देना चाहिए.’

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This