Maharashtra Election: पद से हटाई गईं महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला, EC का बड़ा एक्शन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राजनीति का रंग चटख है. एमवीए और महायुति में वार-पलटवार का दौर चल रहा है. इस बीच कांग्रेस और अन्य दलों की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला पर बड़ा एक्शन लिया है.

कार्रवाई करते हुए आयोग ने रश्मि को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है और उनका ट्रांसफर करने का आदेश दिया है. साथ ही मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे कैडर में अगले सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को उनका कार्यभार सौंपें.

नई नियुक्ति के लिए तीन IPS के नाम भेजने का आदेश
मुख्य सचिव को महाराष्ट्र के डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए कल यानी 5 नवंबर दोपहर 1 बजे तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया है.

सीईसी राजीव कुमार ने पहले समीक्षा बैठकों और राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी थी, बल्कि अपने कर्तव्यों का पालन करते समय उनके आचरण में गैर-पक्षपाती होने की भी चेतावनी दी थी.

विपक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई
मालूम हो कि रश्मि शुक्ला के खिलाफ कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों ने शिकायत की थी की वो निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दे रही है. इस वजह से उन्हें पद से हटाया जाए. राज्य में आचार संहिता लागू होने की वजह से चुनाव आयोग ने विपक्ष की शिकायत पर गौर किया और आखिरकार सख्त एक्शन लेते हुए रश्मि को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version