MP: हरियाणा चुनाव नतीजों पर CM बोले- राहुल गांधी के फेल होने का था ये चुनाव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: बीजेपी हरियाणा चुनाव में जीत की तरफ बढ़ रही है. इस भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. पार्टी की इस सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था, बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था.

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा की सरकार ने जो 10 वर्षों में काम किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों बधाई दी.

सीएम ने कहा कि मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था और मैंने पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था, बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था. भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है. हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं. जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है.

Latest News

पूरे ईरान में इंटरनेट बंद!, अंदरूनी हालात को छिपाना या साइबर हमलों से बचना चाहता है यह देश?

America-Iran war: पूरे ईरान में इंटरनेट लगभग पूरी तरह बंद कर दिया गया है. हालांकि कुछ सरकारी संस्थानों को...

More Articles Like This