MP News: गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा कल, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Must Read

MP News: इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव है. इससे पहले दोनों ही प्रमुख दलों ने चुनावी तैयारी में पूरी ताकत लगानी शुरु कर दी है. प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू हो गए है. इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार की शाम (11 जुलाई) को भोपाल आ रहे है. वह भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक माना जा रहा है. शाह का यह दौरा अचानक बना है. शाह पार्टी कार्यालय में करीब चार घंटे रहेंगे.

कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दिल्ली से भोपाल शाम 7.20 पर पहुंचेंगे. इसके बाद 7.30 से 11.30 बजे तक पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे. शाह डिनर भी भोपाल में ही करेंगे. रात 23.50 पर शाह भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. शाह की भोपाल में नेताओं के साथ होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार होगी. शाह के दौरे के बाद प्रदेश भाजपा नेता तैयारियों में जुट गए है. शाह के अचानक दौरे को लेकर अटकलें भी लग रही है कि शाह कोई बड़ा संदेश दे सकते हैं.

मालूम हो कि इससे पहले शाह का 22 जून को मध्य प्रदेश का दौरा टल गया था. उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम की वजह से बालाघाट में नहीं उतर सका था और रायपुर वापस लौट गया था.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This