Video: ई-रिक्शा चालक ने महिला के साथ कर दिया कांड?

Must Read

Mahoba News: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एक ऐसा अपराध है, जिसे प्रमाणित करना बेहद मुश्किल है, सार्वजनिक स्थानों में छूकर निकलने, सीटी बजाने, छेड़खानी करने, शरीर छूने, सड़कों पर परेशान करने के मामले में लफंगों के विरुद्ध कानूनी दायरे में जेल और जुर्माना का प्रावधान है. लेकिन, जानकारी व जागरूकता के अभाव में महिलाओं को कानूनी मदद नहीं मिल पाती है. लड़कियां आज भी असुरक्षित महसूस करती है.

देश के चर्चित निर्भया कांड के बाद महिलाओं के लिए कानून में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं. इसमें पुलिस की भी अहम जिम्मेदारी तय की गई है. छेड़खानी से जुड़े किसी भी मामले की प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस आनाकानी नहीं कर सकती है. उसे पीड़िता के बयान पर सबसे पहले प्राथमिकी दर्ज करने का प्रावधान है. महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों के लिए कानून में कड़े प्रावधान हैं. पर सवाल अब भी यही है कि कब तक महिलाओ को ये कष्ट सहना होगा, आखिर कब ख़त्म होगा, इन शैतानो का ये हैवानी रूप.

जी हां, ऐसी ही एक घटना महोबा के कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है, जहाँ सरेआम महिला से छेड़खानी करता एक शख्स सामने आया है. ये शख्स और कोई नहीं बल्कि, ई रिक्शा चालाक है, जिसने एक महिला से छेड़छाड़ की. पर महिला ने बिन डरे उस छेड़छाड़ कर रहे युवक को चप्पलों से पीटा. बता दे कि उस मनचले की बीच सड़क चप्पलों से जमकर पिटाई की गई. मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This