बंगाल में बोले PM मोदीः क्रूर और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ भाजपा जारी करेगी श्वेत पत्र

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Bengal: बंगाल के कटवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जुबानी हमला किया. प्रधानमंत्री ने कहा कहा कि भाजपा टीएमसी की ‘निर्मम सरकार’ (क्रूर सरकार) के भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करेगी. यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने घोषणा की कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार टीएमसी के 15 साल के शासनकाल में कथित भ्रष्टाचार का विस्तृत लेखा-जोखा देने वाला एक “श्वेत पत्र” जारी करेगी. पीएम मोदी ने टीएमसी के नेतृत्व पर सीधा निशाना साधते हुए मंत्रियों और स्थानीय विधायकों की मिलीभगत से हुई सुनियोजित लूट का आरोप लगायाा.

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों और गिरोहों से जुड़े भ्रष्टाचार का कानूनी लेखा-जोखा सुनिश्चित करने के लिए श्वेत पत्र लाएगी. इसमें सरकार के 15 वर्षों का पूरा ब्यौरा होगा. भाजपा सरकार के तहत, ऐसे हर अपराध को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में PM मोदी ने कहा

बंगाल भी अब भाजपा के साथ चलने का फैसला कर चुका है. भाजपा ने जो संकल्प लिया है, वो सिर्फ चुनावी वादा नहीं है, यह टीएमसी के महाजंगल राज और सिंडिकेट राज के अंत का शंखनाद है. अब बंगाल में डर का नहीं, भय का नहीं, अब बंगाल में अवसर का युग आएगा. अब बंगाल में महिलाओं के खाते में ₹3,000 सीधे पहुंचेगा. नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. बंगाल की बेटी अब डरेगी नहीं, बंगाल की बेटी अब असुरक्षित नहीं महसूस करेगी, बंगाल की बेटी अब सम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ेगी. बंगाल में अब AIIMS, IIT और IIM जैसे संस्थान भी बनेंगे, ताकि हमारे युवाओं को घर के पास ही अच्छी शिक्षा मिल सके.

कटवा में बोले PM मोदी- टीएमसी घबरा गई है

पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा के लिए बंगाल के बढ़ते समर्थन को देखते हुए, टीएमसी घबरा गई है और झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है. आप निश्चिंत रहें कि भाजपा उनके भ्रष्टाचार के अड्डे को बंद कर देगी. मैं विशेष रूप से बंगाल की सभी बहनों और बेटियों को आश्वस्त करने आया हूं कि भाजपा ने महिलाओं के लिए 3,000 रुपये प्रति माह की घोषणा की है.”

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होगा चुनाव 

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में दो चरण में, 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिनके परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. आगामी चुनाव 2021 के चुनाव के बाद हो रहे हैं, जिसमें टीएमसी ने 213 सीटों पर भारी जीत हासिल की थी. हालांकि, पिछले चुनाव चक्र में भाजपा का एक छोटी सी पार्टी से 77 सीटों तक पहुंचना, मौजूदा उच्च स्तरीय मुकाबले की पृष्ठभूमि तैयार कर चुका है.

Latest News

सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ लॉन्च के साथ भारत की औद्योगिक हरित क्रांति का किया नेतृत्व, वित्त मंत्री सुरेश...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजिनी नगर में ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ पहल की शुरुआत हुई. इस मिशन के तहत उद्योगों को हरित और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा.

More Articles Like This