PM Modi in Rajasthan: टोंक में बोले पीएम मोदी, सावधान… राजस्थान को बांटने की हो रही कोशिश…

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Rajasthan: पीएम मोदी ने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान को बांटने की पूरी कोशिशें हो रही हैं. इससे राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत है.

जानिए क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज रामभक्त हनुमान जी की जयंती का पवित्र दिन है. पूरे देश को हनुमान जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि राजस्थान ये बखूबी जानता है कि सुरक्षित राष्ट्र और स्थायी सरकार कितनी जरूरी है. इसलिए चाहे 2014 हो या 2019 हो, राजस्थान ने एकजुट होकर देश में बीजेपी की ताकतवर सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया था. आपने 25 की 25 सीटें बीजेपी को दी थीं.

राजस्थान को बांटने की हो रही कोशिश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एकजुटता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है. याद रखिएगा, जब-जब हम बंटे हैं, तब-तब देश के दुश्मनों ने फायदा उठाया है. अब भी राजस्थान को बांटने की पूरी कोशिशें हो रही हैं. इससे राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इन 10 वर्षों में आपने देखा है कि एक स्थिर और ईमानदार सरकार देश के विकास के लिए क्या कर सकती है.

कांग्रेस होती तो भ्रष्टाचार के नए रास्ते तलाशती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोंक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया तो देश ने वह फैसले लिए जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन अगर कांग्रेस 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में होती तो क्या-क्या हुआ होता… कांग्रेस होती तो जम्मू-कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते, कांग्रेस होती तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते और कांग्रेस सरकार कुछ न करती, हमारे सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं होता, देश के कोने-कोने में बम धमाके होते ही रहते… कांग्रेस होती तो अपने लिए भ्रष्टाचार के नए रास्ते तलाशती…”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version